Entertainment
अभिनेता दुलकर सलमान की “लकी भास्कर” का पोस्टर हुआ जारी, फिल्म इस दिन होगी रिलीज
मुंबई (महाराष्ट्र). ऐक्टर दुलकर सलमान अपनी आने वाली फिल्म “लकी भास्कर” को लेकर इस समय चर्चाओं में छाए हुए हैं। अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म इस दिन होगी रिलीज
इसी के साथ ही एक और खुलासा किया गया है कि यह फिल्म कब रिलीज की जाएगी। दुलकर सलमान की आगामी फिल्म “लकी भास्कर” को 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दुलकर के इस नए पोस्टर में सलमान काले रंग की पेंट और ग्रे शर्ट में कार के पास खड़े हुए नजर आए हुए हैं।
