26 January 2024 : फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने दी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
ऑस्ट्रेलिया और भारत एक ही दिन यह दिवस मनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया पीएम ने एक बधाई संदेश में यह बताया।


नई दिल्ली (भारत). भारत के 75 में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल माइक्रो हैं। वह बृहस्पतिवार को ही भारत आ गए थे। दिल्ली में आज कर्तव्य पथ पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें वह शामिल हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने भारतीय लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारतीय लोगों और गणतंत्र दिवस के दिन की आप सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाइयां। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह अवसर मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने दिया बधाई
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत को 75 में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक बधाई संदेश भी लिखा है, उसमें बताया कि दोनों देश एक ही दिन यह राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। इस हमारी गहरी दोस्ती को जश्न के रूप में बनाने का अवसर मिला है। पहले कभी ऑस्ट्रेलिया और भारत कितने करीब नहीं रहे थे।
