National
गणतंत्र दिवस 2024 : राहुल गांधी ने कहा- संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
राहुल गांधी ने बताया कि संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा और उनका पालन करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नई दिल्ली (भारत). आज भारत देश अपने 75वें गणतंत्र दिवस को मना रहा है। सभी देशवासियों में हर्ष और उल्लास है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कहा जय हिंद।
संविधान के मूल सिद्धांतों का पालन सेनानियों की सच्ची श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि हमारा महान संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है। संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा करना और उनका पालन करना ही बलिदान हुए स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने भारत देशवासियों को इस 75 में गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

