
नई दिल्ली (भारत). संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रमुख डेनिस फ्रांसिस आज से 5 दिनों के लिए भारतीय दौरे पर आए हुए हैं। सोमवार को उन्होंने राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के अंतिम विश्राम स्थल राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
महात्मा गांधी कौ दी श्रद्धांजलि
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि बापू को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी की बनी राजघाट पर अंतिम विश्राम स्थल पर फूल अर्पित कर सम्मानित किया। महात्मा गांधी जी के आदर्श पूरी मानवता के कल्याण के लिए जाने जाते हैं।
शांति और प्रगति पर चर्चा करने के लिए हूं उत्सुक : डेनिस
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज भी उपस्थित थे। उन्होंने भी महासभा प्रमुख फ्रांसिस के साथ महात्मा गांधी की अंतिम विश्राम स्थल पर फूलों को अर्पित किया। सुबह सोमवार को फ्रांसिस ने अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि मैं देश की शांति और प्रगति पर चर्चा करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।
फ्रांसिस ने एक्स पोस्ट लिखा
फ्रांसिस ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में यह लिखा कि एक शुभ दिन के अवसर पर मैं नई दिल्ली पहुंचने पर बहुत खुश हैं। जब देश अपनी दूसरी दीपावली मना रहा है। नमस्ते भारत! अगले कुछ दिनों में शांति प्रगति समृद्धि और स्थिरता पर फलदाई चर्चा की उम्मीद की जाती है।
5 दिनों की भारत दौरे पर फ्रांसिस
आशीष सोमवार के दिन 5 दिनों की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। वह इस दौरे के दौरान ही संयुक्त राष्ट्र-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे। स्थाई प्रतिनिधि कंबोज ने उनका भारत में स्वागत किया। जयशंकर प्रसाद के भेजे गए निमंत्रण पत्र को पाकर वह भारत आए हैं। यूएनजीए प्रमुख 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस पर अपनी यात्रा का समापन कर देंगे।

