Republic day 2024 : उत्तराखंड में ध्वजारोहण के समय चलाई गोली, अधिकारी घायल
घटना घटित होने के बाद से सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।

उत्तराखंड (देहरादून). डोईवाला शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम होने से पहले गोली चलाई गई, जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए हैं। डोईवाला से यह एक बड़ी खबर सामने आई है। यह घटना घटित होने के बाद से सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।
गोली चलने से अधिशासी घायल
अधिशासी निदेशक का इलाज देहरादून के एक अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने शाम तक रूटिंग के अपने कार्य को कर लिया है। यह बताया जा रहा है कि शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद एक हर्ष फायरिंग की परंपरा चली आ रही है। इसी दौरान सुरक्षा कर्मी ने भी पूर्व की तरह गोली चलाई थी। 312 बोर के छर्रे निकालकर अधिशासी निदेशक के पेट में जाकर लग गए जिसके कारण यह घटना घट गई। लेकिन उन्होंने ध्वजारोहण का कार्यक्रम रोंका नहीं। राष्ट्रगान किया गया और संविधान की शपथ ली।
सुरक्षाकर्मी हुआ निलंबित बनाई गई जांच बैठक
घटना घटने के बाद दर्द और ब्लू आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उनके अच्छे तरीके से इलाज किया। अधिशासी दिनेश निदेशक प्रताप सिंह ने बताया है कि इस घटना के लिए एक जांच बैठक बनाई गई है। घटना की वीडियो को भी सामने लाया गया है। घटना के संबंध में जांच जारी है। इस तरह की लापरवाही करने के करण सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

