नीतीश के मुख्यमंत्री बनने पर योगी ने दी बधाई, अखिलेश ने कहा- PM उम्मीदवार को CM तक सीमित
साजिश करके एक होने वाले प्रधानमंत्री उम्मीदवार को मुख्यमंत्री पद तक ही सीमित कर दिया है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). एनडीए की सरकार बनने पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाइयां दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि नयी गठित सरकार को हार्दिक शुभकामनाएं। दोनों डिप्टी सीएम को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सीएम योगी ने लिखा कि नीतीश कुमार को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिंह को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अपना अच्छा सुशासन और विकास स्थापित करेगी
अखिलेश ने कहा जनता का हुआ अपमान
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स के माध्यम से बिहार में हो रही घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हारने की घटना से प्रेरित होकर भाजपा का ऐसा हाल हो गया है, जिसने साजिश करके एक होने वाले प्रधानमंत्री उम्मीदवार को मुख्यमंत्री पद तक ही सीमित कर दिया है। भाजपा ने बिहार की जनता और जनमत दोनों का अपमान किया है, जनता अपने अपमान का बदला लोकसभा चुनाव में हराकर बीजेपी को बताएगी। बिहार का प्रत्येक नागरिक अपने सम्मान और भाजपा को हराने के लिए वोट डालेगा

