लखनऊ : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश कुमार पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेजर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी महेंद्र सिंह आदि ने भी बापू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ में बनी उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बच्चों ने भी बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुण्यतिथि पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखकर उनको याद किया। उन्होंने कहा कि मानवता के सबसे बड़े प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बापूजी के विचार एक भारत और श्रेष्ठ भारत तथा आत्मनिर्भरता के लिए भारत के रास्तों का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी दी गई हर एक शिक्षा में विश्व शांति की कामना का भाव दिखाई देता है।
बापू का कार्यक्रम जीपीओ पार्क में हुआ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के जीपीओ पार्क में मंगलवार के दिन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश कुमार पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेजर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी महेंद्र सिंह आदि ने भी बापू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

