नई दिल्ली (भारत). कांग्रेस पार्टी के शीर्ष के नेताओं ने सोमवार को पार्टी प्रमुख के मल्लिकार्जुन करके के साथ उनके आवास पर बैठक की। इसी दौरान विपक्षी गठबंधन इंडिया के विभिन्न दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा और व्यवस्था पर बातचीत हुई। सीट बंटवारे को अंतिम रूप से देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, खड़गे ने आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए, पार्टी के उम्मीदवारों के लिए संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी बातचीत किया।
राज्यसभा की सीट की दौड़ में सबसे आगे
सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन संभावित रूप से उम्मीदवारों में शामिल है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सीट की दौड़ में सबसे आगे चल रही है। यह सीट इसी साल में खाली हो जाएगी, अभी इस सीट पर भाजपा के प्रमुख जेपी नड्डा है। भाजपा नेता का नाम राजस्थान के एक सीट के लिए भी बताया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी कार्यकाल समाप्त होने वाला है।
सोनिया गांधी हिमाचल की सीट से बन सकती हैं उम्मीदवार
प्रत्येक 2 साल में होने वाले इस राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक किसी भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। 15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव होने वाला है। नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम तारीख 15 फरवरी है। चुनाव 17 फरवरी को होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश की सीट से उम्मीदवार के पद पर उतार सकती हैं, क्योंकि वह इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई भी रुचि नहीं दिख रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने यह बताया था कि वह आखिरी बार आम चुनाव लड़ रहीं हैं।
स्वीट बंटवारे को लेकर अंतिम रूप देने की तैयारी
खड़गे के आवास पर उपस्थित नेताओं के साथ अन्य कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, पार्टी की गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल रहे। कांग्रेस तमिलनाडु में द्रमुक, झारखंड में झामुमों, बिहार में राजद, महाराष्ट्र में राकंपा, और शिवसेना सहित समान विचारधारा वाले दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर अंतिम रूप देने की कोशिश की जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय ने फारुख अब्दुल्ला को किया तलब
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की है। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने तलब कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अब्दुल्ला को ताजा समन मंगलवार को जारी कर श्रीनगर कार्यालय में बयान दर्ज करने को कहा है।
