एथलीट रचना कुमारी पर लगा 12 साल का प्रतिबन्ध, किया डोपिंग रोधी नियमों का दूसरा उल्लंघन
24 सितम्बर के बाद के सभी खेल परिणामों को ख़ारिज कर दिया जायेगा। अब वह अपने खिताब,पुरुष्कार,पदक,और अंक खो देंगी
नई दिल्ली (भारत). अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने भारत की तार गोला फेंक एथलीट रचना कुमारी पर कई बार डोपिंग परीक्षण में नाकाम रहने के कारण मंगलवार को 12 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। 30 वर्षीय रचना के प्रतियोगिता से इतर लिए गए डोप नमूने में स्टेरॉयड स्टैनोज़ोलोल, मेटांडिएनोन, डीहाइड्रोक्लोरोमिथाइल टेस्टोस्टेरोन (डीएचसीएमटी) और क्लेनब्यूटेरोल पाया गया है।
एथलीट रचना कुमारी पर लगा 12 साल का लगा प्रतिबन्ध
AIU ने अपनी एक एक्स पोस्ट में यह बताया कि रचना कुमारी पर 24 नवम्बर 2023 से 12 साल का प्रतिबन्ध लगाया गया है। इसलिए 24 सितम्बर के बाद के सभी खेल परिणामों को ख़ारिज कर दिया जायेगा। अब वह अपने खिताब,पुरुष्कार,पदक,और अंक खो देंगी।
किया डोपिंग रोधी नियमों का दूसरा उल्लंघन
यह रचना का डोपिंग रोधी नियमों का उलंघन करने का दूसरा समय है। रचना हांगझाऊएशियाई खेलों में भाग लेने वाली 68 सदस्यीयहर्तीय टीम का हिंस्सा बनी हुई थी। जून में होने वाले अंतर राज्य चैंपियनशिप भुवनेश्वरमें स्वर विजेता बनी थी। गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता था।
