NationalTop News

Share Market : नुकसान पूर्ति के साथ बंद हुआ बाजार, Sensex 278 अंक ऊपर Nifty 21850 के पास

14 फरवरी के दिन इंडियन बैंक, एसबीआई, पीएसबी, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक के शेयरों में मजबूती बढ़ती हुई देखी गई।

नई दिल्ली (भारत). बुधवार के दिन सेंसेक्स 277.98 यानी की 0.38% अंकों की बढ़त के साथ 71,833.17 के लेवल पर पहुंचा। निफ़्टी 96.80 यानी की 0.45% अंको की मजबूती के साथ 21840.05 स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में दिन के निचले स्तरों में 1000 से ज्यादा अंकों के साथ बढ़त देखी गई।

बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान ज्यादा बिकवाली

अमेरिका में अपेक्षा से अधिक महंगाई के आंकड़ों को देखने के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान ज्यादा बिकवाली देखी गई थी। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.0 अस्थाई के भाव पर पहुंचा।

ये शेयर हरे निशान पर बंद हुए

निफ़्टी आईटी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर के शेयर हरे निशान पर जाकर बंद हुए। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से यह सभी प्रभावित हुए थे। पीएसयू बैंक ने निफ्टी में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इसके शेयर में 3% के वृद्धि देखी गई। 14 फरवरी के दिन इंडियन बैंक, एसबीआई, पीएसबी, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक के शेयरों में मजबूती बढ़ती हुई देखी गई।

पिछले चार सत्रों में बैंक निफ़्टी

विश्लेषको का यह मानना है कि भविष्य में बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निजी क्षेत्र में बैंकों की भागीदारी पर भी निर्भर करता है। पिछले चार सत्रों में बैंक निफ़्टी 45800-44800 के रेंज में कारोबार करता हुआ दिखा है। प्रभु दास लिलाधार में तकनीकी शोध की उपाध्यक्ष वैशाली ने यह बताया कि रुझान की पोस्ट के लिए निवेशकों को इस रेंज से बाहर निकलने का इंतजार जरूर करना चाहिए।

Back to top button