Uttar Pradesh
अयोध्या : पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े मारकर हत्या
अयोध्या (उत्तर प्रदेश). बाबा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान के दिन दहाड़े ही मार कर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
पूर्व प्रधान सिकंदर की दिनदहाड़े मारकर हत्या
अयोध्या जिले में बाबा बाजार थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर के पूर्व प्रधान सिकंदर जिनकी उम्र 40 वर्ष की थी। दिनदहाड़े ही हत्या कर दी गई है। उनकी गांव के बाहर मोरंग और सरिया सीमेंट की दुकान थी।
3 लोगों ने धारदार हथियारों से किया हमला
बृहस्पतिवार के दिन दोपहर लगभग 12 बजे समय में 3 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों को पता चली तो वह मौके पर आए और हमले की पूरी तरह से जांच कर रही है।
