अमेरिका : न्यूजर्सी में 4.0 तीव्रता से आया भूकंप
अमेरिका (वाशिंगटन). न्यूजर्सी में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। यूरोपीय भूमध्यसागरी भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। इस भूकंप की गहराई 9 किलोमीटर थी। न्यूजर्सी के गवर्नर फिल्म मर्फी ने सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म पर यह लिखा हुआ है कि हाल ही में एक झटका महसूस किया गया है। सभी लोग आपातकालीन नियमों का पालन करें और परेशानी होने पर 911 पर कॉल करें। यह भूकंप शुक्रवार की शाम 6 बजे के पहले आया, जिसमें किसी भी नुकसान की जानकारी सामने निकल कर नहीं आई है।
भूकंप क्या है?
भूकंप एक ऐसी अद्भुत घटना है जो बिना किसी चेतावनी के घटती है। इस घटना में जमीन का भयंकर रूप से हिलना शामिल है। इसमें जमीन तथा इसके ऊपर मौजूद संरचनाओं का बुरी तरह से हिलना शामिल है। ऐसा गतिशील स्थल-मण्डलीय अथवा क्रिस्टल प्लेटों के संचरित दबाव के मुक्त होने के कारण होता है।
