IPL 2024: MI vs RCB वानखेडे स्टेडियम की पिच पर बैटिंग का ज़ोर, विराट कोहली को धोएँगे रोहित शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क। दुनियाभर में क्रिकेट के मनोरंजन यानी आईपीएल को लेकर सभी बेताब रहते हैं। जिसमें अपनी मन पसंद के प्लेयर और टीम को लोग सपोर्ट करते नज़र आते हैं। अब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार को आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जिसके लिए एक दिन पहले से ही लोगों में टिकट को लेकर तैयारियां हैं कोई दोस्त से जुगाड़ खोज रहा है तो कोई दोगुने दाम पर टिकट खरीद रहा है। हालांकि दोनों टीमों की हाल प्वाइंट्स टेबल में अच्छी नहीं है। हालांकि मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में दिल्ली को मात दी जिससे उसके इरादे बुलंद हैं। वहीं आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ेगा।
गुरुवार को होने जा रहे 25वें मैच में क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रोहित शर्मा का सामना करने वाले विराट कोहली पर भी बनी हुई है, आरसीबी को इस बार फिर से अपनी परफ़ोर्मेंस को बेहतर बनाना होगा। जिससे दूसरी बार जीत मिल सके। वहीं वानखेडे स्टेडियम की पिच किसका साथ देगी इसका टेस्ट तो खिलाड़ियों के उतरने के बाद ही होगा।
वानखेड़े स्टेडियम में हाई वोल्टेज क्रिकेट का मुकाबला देर शाम शुरू हो चुका है। इस पिच को बैटिंग के लिहाज से बेहतर माना जाता है, इसी वजह से पिछली बार हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई इंडियंस खेले गए मैच में जमकर रनों की बरसात हुई थी। जहां मुंबई के प्लेयर्स ने बैटिंग करते हुए 234 रन का स्कोर बनाकर सबको चौंकाया था, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 205 रन ही बना पाई थी। जिसमे 29 रन मुंबई इंडियन को जीत मिली थी।

