Entertainment

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा करेंगी शादी, जानिए कौन है इनका दूल्हे राजा

मुंबई (महाराष्ट्र). बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं, क्योंकि उनके शादी की खबरें लगातार चल रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपनी शादी करने वाली हैं।

23 जून को अपनी करेंगी शादी

ये अपनी शादी अपने बॉयफ्रेंड के साथ करेंगी, जिसका जहीर इकबाल नाम है। जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को अपनी शादी करने वाली हैं। ऐसी खबर आने के बाद से हर कोई “दबंग गर्ल” के होने वाले दूल्हे राजा जी को जानने के लिए उतावला है। तोज चलिए जानते हैं कि उनका बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल कौन है उनकी लव स्टोरी क्या है?

जहीर इकबाल कौन है?

जहीर इकबाल का जन्म मुंबई में 10 दिसंबर 1988 को हुआ था। यह सलमान खान के बहुत ही नजदीक रहने वाले हैं। इनको फिल्म “नोटबुक” से 2019 में लॉन्च किया गया था। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर ने एक्सएल में साथ में काम किया है। दोनों की पहली मुलाकात सलमान की पार्टी में हो गई थी। इसके बाद से दोनों जल्द ही एक दूसरे से दिल लगा बैठे हैं।

Back to top button