Entertainment
Amazon Prime : इस साल ये सारी वेब सीरीज करेंगी दर्शकों का मनोरंजन
उर्फी जावेद की 'फॉलो कर लो यार' नाम की सीरीज देखने को मिलेगी।
मुंबई (महाराष्ट्र). अमेजॉन प्राइम ने 2024 की शानदार वेब सीरीज का ऐलान कर दिया है। इस साल विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ लोगों का मनोरंजन करने के लिए दर्शकों के बीच आएगी। ‘मिर्जापुर सीजन 3’ का भी ऐलान कर दिया गया है इसमें भी अलग तरह का इंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। ‘पंचायत 3’ भी लोगों के बीच मनोरंजन करते हुए आएगी। उर्फी जावेद की ‘फॉलो कर लो यार’ नाम की सीरीज देखने को मिलेगी।
अनन्या पांडेय की ‘कॉल मी बे’ वेब सीरीज
‘दल-दल’ नाम की वेब सीरिज भूमि पेडनेकर की दिखेगी, जिसमें वह डेब्यू करते हुए नजर आएंगी। ‘मां कसम’ नाम की भी वेब सीरीज इस बार अमेजॉन प्राइम वीडियो पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। अनन्या पांडेय की ‘कॉल मी बे’ वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आएगी।
