Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव 2024 : सपा की चौथी सूची जारी 5 दलित सहित 1 जाटव शामिल
चंद्रशेखर नगीना से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा हो चुकी है।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चौथी सूची जारी कर दी है, जिसमें 5 दलित और 1 जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने नगीना से पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार को मैदान में उतार कर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के लिए गठबंधन के दरवाजे बंद कर दिया है। चंद्रशेखर नगीना से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा हो चुकी है।
5 दलित सहित 1 जाटव शामिल
बिजनौर से प्रत्याशी यशवीर सिंह (पेशे से इंजीनियर)
मेरठ से प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह (सुप्रीम कोर्ट के वकील)
अलीगढ़ से प्रत्याशी विजेंद्र सिंह
हाथरस से प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि (सपा पार्टी के सक्रिय नेता)
लालगंज से प्रत्याशी दरोगा सरोज
भदोही से पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के सुपुत्र ललितेशपति त्रिपाठी
