नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के विकास के लिए हजारों करोड़ों की सौगात देने वाले हैं। इसमें कई रेलवे और बुनियादी ढांचे के विकास की परियोजनाएं शामिल की गई हैं। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41000 करोड रुपए से अधिक की लगभग 2000 रेलवे और बुनियादी ढांचा जैसी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे।
553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास
रिपोर्ट के अनुसार, 533 रेलवे स्टेशनों को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुना गया है। 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। इन स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवायीं जाएगी। इन स्टेशनों पर छत, प्लाजा, सुंदर भू-दृश्य, इंटर मॉडल, कनेक्टिविटी, बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, किओस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं।
रेलवे क्रॉसिंग व्यवस्था को खत्म करने की तैयारी
प्रधानमंत्री देश के कई हिस्से में रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास करेंगे निर्माण कार्य पूरा होने वाले समपार फाठकों का उद्घाटन भी करेंगे। इसमें दिल्ली का तिलक ब्रिज रेलवे भी शामिल है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर रेलवे के 92 आरओबी और आरयूबी शामिल है, जिसमें 56 उत्तर प्रदेश के, 17 हरियाणा के, 13 पंजाब के, चार दिल्ली के, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में एक-एक शामिल है। लखनऊ मंडल में 43, दिल्ली मंडल में 30, फिरोजपुर मंडल में 10, अंबाला मंडल में सात शामिल हैं। मुरादाबाद मंडल में दो आरओबी व आरयूबी का शिलान्यास किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत मुख्य उद्देश्य यह रखा गया है कि रेलवे क्रॉसिंग व्यवस्था को खत्म किया जा सके।
