Top NewsUttar Pradesh

बरेली : CM योगी प्रबुद्धजनों से करेंगे मुलाकात, बजाएंगे चुनावी बिगुल

बरेली (उत्तर प्रदेश). यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को विशेष विमान से लखनऊ से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह यहां से हेलीकॉप्टर से पीलीभीत जाएंगे। वहां पर भी राम इंटर कॉलेज के सामने मैदान में सभा में हिस्सा लेंगे, जहां पर संबोधन देंगे। इसके बाद वह बदायूं के श्याम नगर में स्थित लान में आयोजित एक प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाएंगे।

सीएम योगी प्रबुद्धजनों से करेंगे मुलाकात

योगी दोपहर के बाद हेलीकाप्टर से बरेली पुलिस लाइन जाएंगे यहां पर बरेली इंटर कॉलेज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होकर चिकित्सक को, इंजीनियरों, प्रोफेसर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, वकीलों, विभिन्न विभागों और सुना के सेवानिवृत्ति अधिकारियों से मिलकर बातचीत करेंगे

सीएम योगी पीलीभीत के लिए जाएंगे

सुबह के समय 10:30 बजे मोदी बरेली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। वहां पर मुख्यमंत्री योगी उनका स्वागत करेंगे। योगी इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद सीएम योगी भी हेलीकाप्टर से पीलीभीत के लिए चले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। मुख्यमंत्री 5 अप्रैल को आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में देवचरा बाजार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारी भरकम फोर्स को तैनात किया गया है।

Back to top button