NationalTop News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: रांची में बड़ी जनसभा के बाद राहुल गांधी बिहार में करेंगे प्रवेश, RJD नेता स्वागत को तैयार

रांची (झारखंड)। देश भर में कांग्रेस को मजबूत करते हुए भाजपा सरकार को हटाने का बीड़ा उठाने वाले राहुल गांधी अब झारखंड के रास्ते बिहार की ओर पहुँच रहे हैं। जल्द ही पाकुड़ से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा कई जिलों से गुजरती हुई सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में प्रवेश करेगी। वहीं झारखंड के बाद ये यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी जहां पहले से ही आरजेडी नेता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने रविवार को कहा कि यात्रा बूटी मोड, बरियातू, हरमू होते हुए शहीद मैदान पहुंचेगी। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

 

Back to top button