BJP का 4 से 11 फरवरी तक चलेगा गांव चलो अभियान
7 लाख गांवों और शहर के हर बूथ पर पार्टीकार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, संगठन के लगभग 30 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे, 988 जिलों और 16188 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नई दिल्ली (भारत). अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए, 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी। इस यात्रा के दौरान 7 लाख गांव और शहर के हर भूत पर पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान के अंतर्गत मोदी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में हुआ अभियान चलाने का कार्यक्रम
बीजेपी ने शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में गांव चलो अभियान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस कार्यक्रम में संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि 7 लाख गांवों और शहर के बूथों तक सरकार की उपलब्धियां को ले जाने का काम किया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मोदी के कामों को लोगों तक पहुंचाना
4 फरवरी से लेकर 11 तक बहु आयामी और व्यापक जन आंदोलन होगा। इसमें कल कार्यकर्ता 30 लाख तक भाग लेने वाले हैं। इस अभियान का मुख्य काम यह है कि मोदी सरकार के कामों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। इस अभियान के अंतर्गत आने वाले संगठन के 988 जिलों में और 16188 मंडलों में प्रशिक्षण सीमित आयोजित किए जाने वाले हैं।

