

नई दिल्ली (भारत). केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024 के अंतिम बजट को संसद में पेश कर दिया है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों, बुजुर्गों और ग्रामीण का ध्यान रखते हुए, कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान कर दिया गया।
वित्त मंत्री का बड़ा एलान
बजट में वित्त मंत्री ने यह बताया कि 9 करोड़ महिलाओं से जुड़े हुए 83 लाख स्वयं सहायता समूहों से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि के लिए लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ तक कर दिया गया है। 9 साल से लेकर 14 तक की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का टीका लगवाया जाएगा। जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र हैं उनको अपग्रेड कर दिया जाएगा। पोषण को 2.0 के तहत लागू किया जाएगा। टीकाकरण की प्रक्रिया को मजबूत बनाया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने की योजना को सफल बनाया जाएगा।
किसानों के लिए योजनाओं का ऐलान
2024 में वित्तीय भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा मिल चुका है। 10 लाख रोजगार के रास्ते पैदा हुये है। उपज के बाद जितना भी नुकसान हो रहा है, उसको रोकने के लिए भी सरकार योजना पर काम कर रही है। कृषि के क्षेत्र में हम निजी के साथ ही सार्वजानिक क्षेत्र की भी हिस्सेदारी को मजबूत बनाएगे।
आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान को मजबूत बनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत कृषि की नई-नई और कृषि बीमा को बढ़ावा मिलेगा। डेयरी योजना से जुड़े किसानों के लिए गोकुल मिशन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मत्स्य संपदा को भी मजबूती प्रदान की जाएगी। सीफूड का उत्पादन दोगुना हो चुका है। मत्स्य संपदा योजना की उत्पादकता तीन से बढ़कर 5 टन प्रति हेक्टेयर तक कर दिया जाएगा। रोजगार के अवसरों को 55 लाख नए अवसरों से जोड़ा जाएगा। पांच समेकित पार्क बनाने के लिए योजना को लागू किया जाएगा।
युवाओं के लिए यह बड़ी घोषणा
वित्त मंत्री ने यह बताया कि स्किल इंडिया मिशन के तहत देश के 1.4 युवाओ को ट्रेडिंग में किया जाएगा। इसके साथ ही 54 लाख अपस्किल या रिस्किल युवाओं को समर्थन दिया जाएगा। देश भर में 3000 नए आईटीआई स्थापित की गई है। इसके साथ ही आईआईटी,16 आईआईटी सात आईआईएम, 15 एम्स और 390 यूनिवर्सिटीज का निर्माण किया जा चुका है।
महिलाओं के लिए हुए थे यह एलान
पिछले बजट में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट योजना की शुरुआत की गई थी, जो मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इसमें महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 साल के लिए अधिकतम ₹200000- 7% की ब्याज दर पर जमा किए जा सकते हैं।
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अनुसा,र महिलाओं को 81 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप को आर्थिक रूप से और सशक्तिकरण करने के लिए ऐलान किया गया था। इसके अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप को जोड़कर, उन्हें कच्चा माल डिकर उन्हें डिजाइन, क्वालिटी, ब्रांडिंग और मार्केटिंग की ट्रेनिंग देकर उन्हें प्रोड्यूसर इंटरप्राइजेज के तौर पर विकसित करने का ऐलान कर दिया गया था।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश की 3 करोड़ महिला किसानों के बैंक मैं 54000 करोड रुपए डाले गए।
महिला और बाल विकास मंत्रालय के बजट में वित्तीय वर्ष 2022-23 की 267 करोड रुपए से ज्यादा टोटल 25,448 करोड रुपए आवंटित किए गए थे।
लिंगानुपात को बेहतर बनाने के लिए 22,3219 करोड रुपए भी आवंटित किए गए थे।
