International

कनाडा : घर में लगी आग, दंपत्ति सहित पत्नी और बेटी की मौत

मृतकों के जले हुए के अवशेषों की पहचान शुक्रवार को की गई

कनाडा (ओटावा). ओंटारियो के प्रांत में पिछले सप्ताह घर में आग लग गई थी, जिसके कारण भारतीय मूल के एक दम्पत्ती की मौत हो गई थी। 7 मार्च के दिन ब्रैम्पटन के बिग स्काई वे एंड वैन किर्क ड्राइव क्षेत्र में दंपति के घर में आग लग गई थी। मृतकों में राजीव वारिकू और उनकी पत्नी शिल्पा कोठा तथा उनकी बेटी महक वारिकू शामिल हैं। इसलिए मृतकों के जले हुए के अवशेषों की पहचान शुक्रवार को की गई है।

आकस्मिक रूप से घर में लगी आग

शुक्रवार को पुलिस ने यह बताया कि आग बुझाने के बाद अग्निशमन विभाग को घर के भीतर जले हुए शव प्राप्त हुए। उसमें मृत्यु की संख्या का पता नहीं चल पाया था, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने आग को संदिग्ध माना था। ओंटारियो के अग्निशमन विभाग में यह जानकारी दी है कि आग आकस्मिक रूप से लगी थी, इसलिए पुलिस हर तरह से मामले की जांच कर रही है।

Back to top button