
रायपुर (छत्तीसगढ़). बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुडा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवानों की मौत और 15 जवान घायल हो चुके हैं। घायल जवानों का इलाज करने के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। 2021 में 23 जवानों की जहां पर जान चली गई थी, उसी जगह पर यह घटना घटी है।
3 जवानों की मौत,15 की मौत
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने के कुल गोदाम कैंप पर मंगलवार की सुबह अचानक ही हमला कर दिया। घटना में कुल 18 जवान घायल हो गए, जिसमें से तीन जवानों की बेलदानी हो गई। 15 जवान घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चार की हालत बहुत ही गंभीर थी जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के बीच हमले जारी हैं।
हमलेवर जंगल की और भागे
घायल हुए जवानों के अनुसार, सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षा बल के जवानों ने आज ही अपना एक नया कैंप खोला है। एसटीएफ और डीआरजी के जवान टेकुलगुड़ा और अलीगुड़ा की ओर गस्त सर्चिंग पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर हमलवरों ने फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसका उन्होंने मुंह तोड़ जवाब देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों के बढ़ते साहस और दबाव के कारण हमलेवर जंगल की और भाग गए।
बलिदान हुए जवान
1. आरक्षक देवांशी, 201 कोबरा
2. आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा
3. आरक्षक लाम्ब्धर सिंह, 150 सीआरपीएफ
घायल हुए जवान
1. लखबीर सिंह कमांडेंट, 201 कोबरा
2. राजेश पंचांल असिस्टेंट कमांडेंट, 201 कोबरा
3. खेड़कर रामदास प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
4. अखिलेश यादव प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
5. हरेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
6. मोहम्मद इरफान प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
7. गोपीनाथ बासुमताड़ी आरक्षक, 201 कोबरा
8. मनोज नाथ आरक्षक, 201 कोबरा
9. विकास कुमार आरक्षक, 201 कोबरा
10. बीनू धार साहू आरक्षक, 201 कोबरा
11. टी. मधु कुमार आरक्षक, 201 कोबरा
12. मलकीत सिंह आरक्षण, 201 कोबरा
13. ई. वेंकटेश आरक्षक, 201 कोबरा
14. अविनाश शर्मा आरक्षक, 201 कोबरा
15. रावत ओम प्रकाश आरक्षक, 201 कोबरा

