Top NewsUttar Pradesh
लखनऊ : CM योगी को बम से उड़ने की मिली धमकी, ऐसे मिली जानकारी
सुरक्षा मुख्यालय में तैनात किए गए पुलिसकर्मी के नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आई।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सुरक्षा मुख्यालय में तैनाद किए गए पुलिसकर्मी के सीयूजी नंबर पर यह जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें यह बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा। जानकारी मिलते ही मामले की जांच की जा रही है।
CM योगी को बम से उड़ने की मिली धमकी
सुरक्षा मुख्यालय में तैनात किए गए पुलिसकर्मी के नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आई। इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद से हड़कंप मच गया है मामले में महानगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह पहली बार ऐसी घटना नहीं है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकियां दी गई है। हालांकि, अब मामले की जांच की जा रही है।
