National

Share Market : शेयर बाजार में दिखी भारी गिरावट, Sensex 906 अंक टूटा Nifty 22,000 से गिरा

BSE में सूचीबंध शेयरों का बाजार 12 लाख करोड़ रुपए गिरकर 374 लाख करोड़ रुपए तक आ गया है।

नई दिल्ली (भारत). शेयर बाजार में बुधवार के दिन बड़ी गिरावट देखी गई। कारोबारी वाले सेशन के दौरान सेंसेक्स 1100 अंक टूटकर 73,000 के नीचे जा पहुंचा। निफ्टी 22,000 के नीचे चला गया शेयर बाजार में थोड़ी खरीदारी भी देखी गई। इसके बाद सेंसेक्स 906.07 यानी कि 1.22% अंकों की गिरावट के साथ 72,761.89 लेवल पर जाकर बंद हुआ। निफ्टी 338.00 यानी की 1.51% अंक टूटकर 21,997.70 के लेवल पर जाकर बंद हुआ।

शेयर बाजार में दिखी भारी गिरावट

स्मॉल कैप के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें 5% तक गिरावट देखी गई। मिड कैप के शेयरों में 3% की कटौती देखी गई। माइक्रो कैप और एस एसएमई स्टॉक इंडेक्स लगभग 5% तक नीचे गिरे कारोबारी सेशन के दौरान BSE में सूचीबंध शेयरों का बाजार 12 लाख करोड़ रुपए गिरकर 374 लाख करोड़ रुपए तक आ गया है।

Back to top button