International

फेसबुक का न्यूज़ टैब फीचर हो रहा बंद

लास एंजिल्स : फेसबुक का न्यूज़ टाइप फीचर जल्द ही बंद हो जाएगा। अब फेसबुक पर समाचारों के लिए अलग से कोई भी न्यूज़ टैब या फीड नहीं होगा। कंपनी ने बताया है कि अमेरिका सहित ऑस्ट्रेलिया में न्यूज़ टैब फीचर बंद हो जाएगा। समाचारों के लिए कोई नया व्यापारिक समझौता नहीं होगा। इसी के साथ ही कंपनी ने यह बताया है कि वह भविष्य में समाचार प्रकाशको के लिए कोई विशेष प्रोडक्ट नहीं लायेगी।

यह सुविधा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में पिछले साल हुई बंद

कंपनी के अनुसार समाचारों पर उसका समर्थन अब काम होगा। यह सुविधा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में पिछले साल बंद कर दी गई थी। फेसबुक न्यूज़ टैब की शुरुआत 2019 में की गई थी। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ को जारी किया जाता है। फेसबुक को इस फीचर से बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन लोग इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। फेसबुक पर केवल 3% ही समाचार होता है।

Back to top button