खुशखबरी : यूपी पुलिस में 60244 सिपाहियों की भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन होगी
50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें से 15 लाख महिलाएं हैं। कुल पदों में से 12000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी पुलिस कांस्टेबल की 6244 पदों पर निकल गई भार्तियों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। उत्तर प्रदेश के पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर भारती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। यूपीपीबीपीबी के अनुसार, जारी नोट इस में कांस्टेबल के पदों पर भारती के लिए 17 और 18 फरवरी तिथि आयोजित की गई है। यह परीक्षाएं दो पालियों में होगी। जितने भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.government.in पर जाकर नोटिस को चेक कर देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी
लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्येक आवेदन उम्मीदवारों को परीक्षा के 1 हफ्ते पहले ही उनका एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले भी जारी हो सकता है यानी की 13 फरवरी के आसपास तक।
एडमिट कार्ड दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
सभी अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और एडमिट कार्ड जारी होते ही आप ले लीजिए। ट्विटर अकाउंट पर आप अपनी नजर बनाए रखें वहां पर आपको सूचित कर दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमों का पालन करना होगा और तिथि, समय और परीक्षा केंद्र पर सही रूप से उपस्थित होना होगा।
दमदार होगा चयन मुकाबला
इस बार की भर्ती के लिए लगभग 50.14 लाख ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। यूपी पुलिस की भर्ती में इतने आवेदन पहले कभी नहीं आए थे। इन आवेदनों में लगभग 15 लाख महिलाएं शामिल है। इतने आवेदनों को देखते हुए यह पूर्वानुमान होता है कि इसमें चयन आसानी से नहीं होगा। बहुत ही तगड़ा कंपटीशन करना पड़ेगा। पुरुष हम भारतीयों के लिए एक पद पर 83 उम्मीदवार आवेदन हैं। महिलाओं में एक पद पर 125 उम्मीदवार आवेदन हैं। कुल वैकेंसी में से 12000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
ऐसा रहेगा यूपी पुलिस की भर्ती का एक्जाम पैटर्न
150 प्रश्न सहित 300 अंकों की परीक्षा होगी
300 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य, ज्ञान समान हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धि लब्धि, तार्किक क्षमता के कुल 150 प्रश्न होंगे।
परीक्षा होगी नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा नेगेटिव मार्किंग होगी। एक गलत प्रश्न पर 0.5 अंक काटे जाएंगे। दो यादों से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान आने पर ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिनके पास एनसीसी सर्टिफिकेट या डोएक ओ लेवल या प्रादेशिक सेना में 2 साल का अनुभव प्राप्त होगा। अगर इनमें से नहीं होते हैं तो फिर मेरिट के आधार पर रखा जाएगा जिनकी आयु भी अधिक तय होगी।
यह होगी दौड़ सीमा
लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जिसमें पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगाना होगा। महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगाना होगी।
फाइनल रिपोर्ट दी जाएगी
मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के प्राप्तांको के अनुसार दी जाएगी। इस भर्ती की प्रक्रिया में कोई भी इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा कोई वेटिंग लिस्ट नहीं तैयार की जाएगी।

