लखनऊ : सपा और कांग्रेस के बीच सीटों पर बनी सहमति, कांग्रेस इन 11 यूपी लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
कांग्रेस की थी 25 सीटों की मांग लेकिन 11 सीटों पर यूपी में चुनाव लड़ने पर सहमत बनी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा अब हो गया है। यूपी में 80 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 11 सींटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय लोक दल को सीटें पहले ही दी जा चुकी हैं। इस गठबंधन का हिस्सा बसपा नहीं बनेगी। बसपा को शामिल करने के लिए कांग्रेस ने पूरी कोशिश की थी।
गांधी परिवार के दखल बाद 11 सीटों पर कांग्रेस की सहमति
सीट बंटवारे की सभी बैठकें दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें सपा के रामगोपाल यादव सभी बैठकों में शामिल रहें। कांग्रेस की ओर सलमान खुर्शीद पार्टी का चेहरा बनाने की कोशिश थी। कांग्रेस 25 सीटों पर अड़ी हुई थी। गांधी परिवार के दखल देने के बाद 11 सीटों पर उसने सहमत बनाई।
जीत की हर एक सीट पर हुई चर्चा
कांग्रेस की तरफ से इन बैठकों में सभी सीटों को लेकर हुई चर्चाओं के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद आराधना मिश्रा मौजूद रहें। सपा की तरफ से रामगोपाल यादव जावेद अली खान और उदयवीर सिंह उपस्थित बन रहें। यूपी की प्रत्येक सीट पर चर्चा के साथ जीत का दांव लगाया गया।
25 सीटों पर अड़ी थी कांग्रेस
तीन दौर की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस और सपा के बीच दिल्ली में सीटों पर चर्चा हुई। कांग्रेस 25 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन 11 सीटों पर उसने सहमति बना ली। वर्तमान समय में कांग्रेस के पास उत्तर प्रदेश में रायबरेली की केवल एकमात्र लोकसभा सीट उपलब्ध है।
कांग्रेस लड़ सकती है यह सींटें
सूत्रों की जानकारी के अनुसार कांग्रेस रायबरेली, अमेठी के अलावा प्रतापगढ़, वाराणसी, कानपुर गाजियाबाद, इलाहाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सपा के पास पूर्वी यूपी की सबसे ज्यादा सीटें रहने वाली हैं।

