Entertainment

अभिनेता प्रभास का नया अपडेट,फिल्म “कल्कि 2898 एडी” इस दिन होगी रिलीज

मुंबई (महाराष्ट्र). अभिनेता पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्मों का उनके दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की पिछली फिल्म “सलार” 2023 में बहुत ही सुपर हिट हुई थी। प्रभास की अगली आने वाली फिल्म “कल्कि 2898 एडी” 27 जून 2024 को रिलीज होने वाली है।

अभिनेता प्रभास का नया अपडेट

इस फिल्म मे प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन और कई सितारे शामिल होकर दिखेंगे। प्रभास को लेकर एक और नई जानकारी भी सामने निकल कर आई हुई है। वह जानकारी है कि वह अब जल्दी शादी नहीं करना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रभास जल्दी शादी इसलिए नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि वह अपने फीमेल फैंस का दिल नहीं तोड़ना चाहते हैं।

Back to top button