Horoscope Virgo Zodiac Sign has got Very Auspicious Results in January month. Virgo Future is Bright.
धर्म डेस्क, (अयोध्या)। कन्या राशि को जनवरी महीने में बहुत शुभ फल मिले हैं, अब जनवरी के अंतिम सप्ताह भी कुछ ऐसे ग्रहों का योग है जिससे आने वाला फरवरी भी आपका आनंदमय बीतेगा। कन्या राशि पर इस समय ईश्वर की बहुत अच्छी कृपा बनी हुई है जिसे खुद भी महसूस कर पा रहे होंगे। 24 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक बहुत शुभ रहेगा.

पिछले कई दिनों महीनों से आप आर्थिक तौर पर परेशान थे तो वो अब रिलैक्स लग रहा है। आपके ऊपर मंगल की उच्च कृपा होने से हर प्रकार से समय आपके पक्ष में जा रहा है। घर परिवार और बाहर हर जगह आपका सम्मान बढ़ रहा है। आपको मेहनत से कहीं ज्यादा आपको लाभ मिल रहा है।
कन्या राशि लोन या कर्ज लेते समय सावधान रहना चाहिए
राहू केतू की दृष्टि आप पर होने से आपको लोन या कर्ज लेते समय सावधान रहना चाहिए। बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी कर्ज लें। काम के प्रति कभी करने या नहीं करने का भाव मन में बार बार आएगा, लेकिन काम को टालने से आपका नुकसान ही होगा, इसलिए प्रस्तावित काम को करने के लिए रणनीति बनाकर काम करें। किसी को देखकर अपना काम न बदलें या किसी के प्रति आकर्षित न हों। यदि पुरुष हैं तो महिलाओं से सावधान और यदि महिलाएं हैं तो पुरुष के प्रति आकर्षित होने से बचें।
कन्या राशि वाले मार्केटिंग और प्रॉडक्शन से जुड़े लोगों को अधिक लाभ
राहू केतू आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे इसलिए व्यर्थ की खरीददारी न करें। धन के दिखावे से नुकसान होने की संभावना है। अपने पास धन को छुपा कर ही रखें। मार्केटिंग और प्रॉडक्शन से जुड़े लोगों को अधिक लाभ होगा, जिसका फल आने वाले कई महीनों तक आपको मिलेगा।
कन्या राशि वालों की शादी का योग बहुत प्रबल
अविवाहित लोगों के लिए विवाह का योग बन रहा है। जिससे पारिवारिक माहौल और बेहतर ही होगा। इसलिए वैवाहिक संस्कार के प्रति पारिवारिक सलाह और आपसी तालमेल बनाकर चलें।
पंडित एवं ज्योतिषआचार्य विजय कुमार मिश्रा द्वारा उद्घोषित
