National

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल होगा भारत, 40 अरब डॉलर का निवेश अनुमान

ब्लूमबर्ग ने यह बताया कि भारतीय एफएआर बॉन्ड को हमारे इमर्जिंग मार्केट लोकल करेंसी गवर्नमेंट इंडेक्स में शामिल करना बहुत ही विशेष अवसर है। भारत अब अपने बांड को बाजार में लाने के लिए लगातार विशेष कदम भी उठा रहा है।

नई दिल्ली (भारत). भारतीय सरकारी बांड को ब्लूमबर्ग ने अपने बांड इंडेक्स में शामिल करने का फैसला कर लिया है। भारत फुली एक्सेसिबल बॉन्ड्स यानी एफएआर को ब्लूमबर्ग इमर्जिंग मार्केट लोकल करंसी गर्वनमेंट इंडेक्स और इससे जुड़े इंडेक्स में 31 जनवरी, 2025 से शामिल कर लिया जाएगा। ऐसा होने के बाद सरकारी प्रतिभूतियों में देश के आने वाले 2 साल में 40 अरब डॉलर का निवेश अनुमान किया गया है। यह मुद्रा विदेशी निवेशकों के पास मौजूद भारतीय बांड के आकार से भी ज्यादा बड़ा है।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल होगा भारत

बाजार से जुड़े हुए सभी पक्षों में चर्चा करने के बाद ब्लूमबर्ग ने यह फैसला किया कि बॉन्ड को इंडेक्स में 10 माह के दौरान कई चरणों में शामिल किया जाएगा, जिसमें भारत को भी जगह मिल सकती है। इसमे ब्लूमबर्ग इमर्जिंग लोकल करेंसी गवर्नमेंट इंडेक्स, 10 पर्सेंट कंट्री कैप्ड इंडेक्स और अन्य इंडेक्स शामिल हैं। ब्लूमबर्ग ने यह बताया कि भारतीय एफएआर बॉन्ड को हमारे इमर्जिंग मार्केट लोकल करेंसी गवर्नमेंट इंडेक्स में शामिल करना बहुत ही विशेष अवसर है। भारत अब अपने बांड को बाजार में लाने के लिए लगातार विशेष कदम भी उठा रहा है।

फरवरी का निवेश 7 साल में सबसे अधिक

चरण बंद तरीके से बांड का वेटेज बढ़ाया जाएगा। चीन और दक्षिण कोरिया के बाद यह तीसरा बड़ा बाजार बनेगा। विदेशों को निवेश करने के लिए अपने रूपों को भारतीय रुपए में बदलना होगा, जिससे कि रुपए की मांग की बढ़ोतरी होगी। जनवरी में 19837 करोड़ व फरवरी में 22479 करोड रुपए का निवेश आया हुआ है। फरवरी का निवेश 7 साल में सबसे अधिक है।

Back to top button