Sports
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयर डेविल्स को 7 विकेट से हराया, शाह रुख खान ने मैदान पर लगाईं दौड़

नई दिल्ली। आईपीएल के 47 वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयर डेविल को 7 विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे।
जवाब में कोलकाता ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर रन चेज कर लिया। कोलकाता के तरफ़ से फिलिप साल्ट ने सबसे ज़्यादा 33 गेंद में 68 रन बनाए।
वहीँ मैच जीतने के बाद शाह रुख खान ने पूरे मैदान पर अपनी बेटी का हाथ पकड़कर दर्शकों के साथ ख़ुशी ज़ाहिर की. वो घंटों तक मैदान पर दर्शनों की ओर देखकर बातें करते रहे.

