Top NewsUttar Pradesh

किसानों के समर्थन में नेता : अखिलेश बोले- दाने बांटकर खेत लूटने वाली भाजपा का उतरा चेहरा, मौर्य ने कहा- किसानों का घोर अपमान

अखिलेश ने बताया कि यह बात सभी किसानों और मजदूरों तथा भाजपा विरोधी लोगों तक देश के हर गांव से लेकर हर गली-मोहल्ले तक पहुंचनी चाहिए कि भ्रष्ट भाजपा कैसे अमीरों से पैसा लेकर आम जनता के खिलाफ साजिश रचती है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). किसानों के समर्थन में नेताओं ने अपना कदम बढ़ाया है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर जमकर साधन निशाना कहा-दाने बांटकर खेत लूटने वाली भाजपा का चेहरा उतर गया है।

अखिलेश बोले- दाने बांटकर खेत लूटने वाली भाजपा का उतरा चेहरा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने यह बताया कि इलेक्टोरल बांड को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संवैधानिक घोषित किए जाने से किसान आंदोलन के अंदर एक नई ऊर्जा आ गई है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक चंदो के नाम पर जो लोग पिछले दरवाजे से भाजपा की हथेली गर्म करके खेती किसानी से जुड़े कारोबारों पर कब्जा करके अपना व्यापारिक स्वार्थ सिद्ध चाहते थे, अब वह भाजपा को चंदा नहीं दे पाएंगे। बीजेपी सीधे तौर पर लालच के मुंह में आकर गांव गरीब किसान मजदूर का जो हक छीन रहे थे, अब वह नहीं कर पाएगी।

अब जनता जीतेगी भाजपा हारेगी : अखिलेश

अखिलेश ने बताया कि यह बात सभी किसानों और मजदूरों तथा भाजपा विरोधी लोगों तक देश के हर गांव से लेकर हर गली-मोहल्ले तक पहुंचनी चाहिए कि भ्रष्ट भाजपा कैसे अमीरों से पैसा लेकर आम जनता के खिलाफ साजिश रचती है। भगवान आत्मक रूप से भोली-भाली आम जनता का शोषण करके अपना उल्लू सीधा करती है। सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जब पैसे लेकर सवाल पूछने के झूठे आरोपों में किसी सांसद की सदस्यता जा सकती है तो पैसे लेकर किसान और मजदूर विरोधी नीतियां बनाने पर भी भाजपा के सभी सांसदों के सामूहिक सदस्यता जानी चाहिए। दाने बांटकर खेत लूटने वाली भाजपा का चेहरा अब उतर गया है। अब जनता जीतेगी भाजपा हारेगी, क्योंकि हम सब एक साथ हैं।

प्रशाद मौर्य बोले- अन्नदाता रूपी भगवान किसानों का अपमान

सट्टा विधान परिषद के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने किसानों के समर्थन में बोलते हुए एक्स प्लेटफार्म पर यह बताया सरकार ने किसानों को एमएसपी तो दिया नहीं। अलबत्ते आंदोलनकारी किसानों के रास्ते में पहले से ही कील-कांटे बिछाए फिर लाठी चार्ज, बुलेट (रबर) से फायरिंग व ड्रोन द्वारा आंसू गैस छोड़कर अन्नदाता भगवान रूपी किसानों का बहुत बड़ा अपमान जरूर किया है। मै केंद्र सरकार के इस अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक कृत्य की घोर निंदा करता हूं।

Back to top button