विधान परिषद चुनाव : भाजपा, रालोद,और सुभाषपा के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). विधान परिषद चुनाव में नामांकन करने की तारीख आज अंतिम है। इसलिए भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल कर दिया है। यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। एनडीए के सहयोगी दल सुभाषपा ने प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल विच्छेलाल राजभर को उम्मीदवार बना दिया है।
विधान परिषद चुनाव होंगे निर्विरोध
सपा की ओर से तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे जाने की संभावना है। इसलिए विधान परिषद चुनाव निर्विरोध होने की उम्मीद जताई गई है।
भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह , विजय बहादुर पाठक , अशोक कटारिया , राम तीरथ सिंघल , संतोष सिंह , धर्मेंद्र सिंह , मोहित बेनीवाल ने सोमवार के दिन नामांकन दाखिल किया।
अपना दल एस से आशीष पटेल , रालोद से योगेश चौधरी और सुभाषपा से विच्छेलाल राजभर ने नामांकन दाखिल किया।
