International
यमन : अदन की खाड़ी में पलटी नाव, 38 लोगों की हुई मौत 100 लापता
यमन : हॉर्न आफ अफ्रीका से आ रहे प्रवासियों की नाव पलटने से मौत हो गई है। वहां के स्थानीय और प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा इस मामले की जानकारी दी गई है।
अदन की खाड़ी में पलटी नाव, 38 लोगों की हुई मौत 100 लापता
रिदम जिले के एक निदेशक हादी अल-खुरमा के द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने यह बताया है कि नाव अदन के पूर्व में शबवा गवर्नरेट केटर पर पहुंचने ही वाली थी, लेकिन उसके पहले ही वह डूब गई। इस हादसे के दौरान वहां पर उपस्थित मछुआरों और निवासियों ने नाव में सवार होकर 78 लोगों को बचा लिया है, लेकिन अभी 100 लोग लापता हो गए हैं। यह सभी इस नाव पर सवार थे। लापता लोगों की तलाश जारी है। इस घटना की जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ को भी दे दी गई है।
