लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने जारी की 16 प्रत्याशियों की सूची, 4 कुर्मी भी शामिल
भाजपा ने अपना दल से गठबंधन करने के बाद भी अपने पड़ोसी रज्य बिहार में नीतीश कुमार से गठबंधन कर लिया है। उधर सपा ने भी बिना देरी के सबसे तेजी से बढ़ते हुए 16 प्रत्याशी उतारे जिन में से चार कुर्मी भी शामिल हुए हैं।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पिछड़ों में यादव के बाद से अब सबसे बड़े आबादी वाले कुर्मी समाज को अपने पाले में बनाये रखने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा ने अपना दल से गठबंधन करने के बाद भी अपने पड़ोसी रज्य बिहार में नीतीश कुमार से गठबंधन कर लिया है। उधर सपा ने भी बिना देरी के सबसे तेजी से बढ़ते हुए 16 प्रत्याशी उतारे जिन में से चार कुर्मी भी शामिल हुए हैं।
वर्तमान में 41 कुर्मी विधायक
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक आबादी पिछड़ी जातियों में यादव समाज की सर्वाधिक मानी जाती है। पिछड़ी जातियों में कुर्मी लगभग 8 फ़ीसदी है। कुर्मी मतदाताओं से लोकसभा की 35 सीटें प्रभावित होती हैं। 25 सीटें ऐसी हैं, जहां कुर्मी सांसद कभी निर्वाचित हुए ही नहीं है। वर्तमान में 41 कुर्मी विधायक बने हुए हैं, इनमें से भाजपा के 27 हैं, 13 समाजवादी पार्टी के हैं और एक कांग्रेस का है। 5 विधान परिषद के सदस्य भी कुर्मी है। 80 में से 8 सांसद भी कुर्मी समाज से हैं। मुख्यमंत्री योगी की सरकार में तीन कैबिनेट और एक राज्य मंत्री कुर्मी ही समाज से है।
सपा की सूची में 4 कुर्मी भी शामिल
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 16 प्रत्याशी शामिल है। इसमें डिंपल सिंह यादव समेत 3 प्रत्याशी परिवार के शामिल हैं, चार कुर्मी और एक मुस्लिम प्रत्याशी शामिल है सांसद डिंपल सिंह यादव को फिर से मैनपुरी और शाफिकुर्रहमान को संभल से प्रत्याशी बनाया गया है। फैजाबाद की अनारक्षित सीट है, यहां पर पूर्व मंत्री 9 बार रह चुके विधायक अनुसूचित जाति के अवधेश प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। क्षत्रिय में से एक और मौर्य व खन्नी से दो-दो प्रत्याशी शामिल है।
पूर्व सांसद अध्यक्ष यादव को फिरोजाबाद और धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट दे दिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा प्रोडक्ट्स रामगोपाल यादव के पुत्र हैं। खीरी में पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा से पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया प्रत्याशी बनाए गए हैं। उन्नाव से पूर्व सांसद अनुटंडन और लखनऊ से मध्य क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा उम्मीदवार बनाये गए हैं।
सूची में 11 ओबीसी और तीन सामान जाति से शामिल
कैंसर सर्जन डॉक्टर नवल किशोर शाह को फर्रुखाबाद से प्रत्याशी बनाया गया है। अकबरपुर से पूर्व सांसद राजाराम पाल को, बांदा से शिवशंकर पटेल को और बस्ती से पूर्व सांसद राम प्रसाद चौधरी को चुनाव मैदान में प्रत्याशी बनाया गया है। गोरखपुर से अभिनेत्री काजल निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। अंबेडकर नगर से पूर्व मंत्री व कटेहरी के विधायक लालजी वर्मा को प्रत्याशी बना दिया गया है। सपा की कुल 16 प्रत्याशियों की सूची में 11 ओबीसी और तीन सामान जाति से शामिल हैं।

