लोकसभा चुनाव 2024 : क्या कांग्रेस पंजाब में दिखा पाएगी अपना जलवा?
नई दिल्ली (भारत). पूरे देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित होगा। इसमें से अभी तक 6 चरण पूरे हो चुके हैं। 1 जून को इसका अंतिम और सातवां चरण होगा। 4 जून को सभी चरणों के एक साथ नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
क्या कांग्रेस पंजाब में दिखा पाएगी अपना जलवा?
पंजाब में एक जून को यानी की अंतिम चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। 2019 की तुलना में 8 सीट कांग्रेस के पास है। एक सीट आम आदमी पार्टी के पास थी। दो सीटें बीजेपी के पास और दो सीटें शिरोमणि अकालीदल को प्राप्त हुई थी। आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर अरुण धवन जी ने बताया है कि इस बार की लड़ाई जो होगी बहुत ही जबरदस्त होगी। आम आदमी पार्टी 8 सीट हासिल कर सकती है। कांग्रेस तीन सीट पर अच्छा काम कर रही है। भाजपा भी तीन सीट पर कांटे के मुकाबले पर बैठी है।
पंजाब में कांग्रेस को कुछ भी नुकसान
अरुण धवन ने यह भी बताया है कि पंजाब में कांग्रेस के पुराने दिग्गजों के पार्टी छोड़ देने से उसे कुछ भी नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन यहां पर भाजपा को एक सीट और प्राप्त हो सकती है। आम आदमी पार्टी पहली बार राज्य की लोकसभा में नंबर वन पार्टी बनने की और आ रही है।
