Sports

नार्वे चेस 2024 : भारती प्रज्ञानंदा की कार्लसन पर पहली क्लासिकल जीत

नई दिल्ली (भारत). भारतीय ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानंद ने नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के क्षेत्र में विश्व के नंबर एक मैग्नस कार्लसन पर अपनी पहली क्लासिकल जीत पा ली है। इसी जीत के साथ उन्होंने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में बढ़त भी बना ली है। 18 वर्षीय प्रज्ञानंद ने कई बार रैपिड शतरंज और प्रदर्शनी मैचों में कार्लसन को हराया भी है, लेकिन क्लासिकल खेल में यह कार्लसन पर उनकी पहली जीत हुई है। तीन राउंड खेलने के बाद 5.5 पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

क्लासिकल चेस के क्या है?

क्लासिकल चेस वह खेल होता है, जिसमें दो खिलाड़ियों के बीच में अपनी बाजी चलने के लिए, काफी समय देता है। इसमें एक खिलाड़ी अपनी चाल चलने के लिए कम से कम 1 घंटे का भी समय ले सकता है।

Back to top button