लखनऊ : बदले समय के साथ खुलेंगे स्कूल, छुट्टियां हुई खत्म
मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है, जिसके चलते स्कूल मंगलवार से खुलेंगे

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). कई दिनों से चली आ रही छुट्टियां स्कूलों में अब खत्म कर दी गई हैं। अब स्कूलों को खोल दिया जाएगा, लेकिन बदले हुए टाइम के अनुसार खुलेंगे।
खुल गए स्कूल
सोमवार का दिन पिछले दिनों की तुलना में अच्छा रहा है इसलिए प्राथमिक कक्षाओं में चल रही छुट्टियां खत्म हो गई हैं। स्कूलों का टाइम बदलकर खोला जा रहा है। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार से स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है।
मिल गई अनुमति
प्राथमिक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों जैसे कि सरकारी, गैर सरकारी अन्य स्कूलों के समय में बदलाव करके खोलने की अनुमति दे दी गई है।
स्कूलों का टाइम ऐसे रहेगा
स्कूलों का टाइम सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर के 3:00 तक किया गया है। इसके साथ ही यह कहा गया है कि स्कूलों में संभोग हो सके तो ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा सकती हैं। सभी कक्षाओं में पढ़ाई के समय ठंड से बचने के लिए जो भी इंतजाम हो उन्हें करने के निर्देश दिए गए हैं।


