International
पाकिस्तान : बिलावल भुट्टो ने कहा- 9 मई की हिंसा के लिए इमरान खान की पार्टी मांगे माफी
पाकिस्तान (इस्लामाबाद). बिलावल भुट्टो ने बताया है कि इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ को बीते साल 9 मई को हुए दंगे के मामले में माफी मांगनी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। पार्टी के लिए अच्छा होगा कि, वह जो कुछ छोटी-मोटी जैसी भी हो गलती की है तो उसके लिए वह माफी मांगे। इसमें उसका और हम सभी का कल्याण संभव है। इससे शांति व्यवस्था बनी रहेगी।
