International

पाकिस्तान : PTI चुनाव धांधली के खिलाफ करेगी 2 मार्च को विरोध प्रदर्शन

पार्टी की तरफ से घोषित किए गए पीएम पद के उम्मीदवार और महासचिव उमर अयूब ने यह बताया है कि सिर्फ कलम के एक झटके से हमारी सीटें चोरी की गई हैं।

पाकिस्तान (इस्लामाबाद). पीटीआई पार्टी पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। उसके साथ कई दल भी शामिल हो गए हैं।

PTI चुनाव धांधली के खिलाफ करेगी 2 मार्च को विरोध प्रदर्शन

इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए यह बताया है कि वह धांधली के खिलाफ 2 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगी। पीटीआई ने बताया है कि अन्य राजनीतिक दल भी उसके साथ शामिल हो गए हैं। पार्टी की तरफ से घोषित किए गए पीएम पद के उम्मीदवार और महासचिव उमर अयूब ने यह बताया है कि सिर्फ कलम के एक झटके से हमारी सीटें चोरी की गई हैं।

इमरान खान पार्टी को लेकर आस्वस्त

इमरान खान पार्टी को लेकर आस्वस्त हैं। पार्टी अदालत से लेकर विधानसभाओं तक विरोध प्रदर्शन जारी करेगी। उमर अयूब ने यह घोषणा की है कि पीटीआई ने नेशनल असेंबली स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पदों के लिए अमीर डोगर और जुनैद खान को नामित कर दिया है।

Back to top button