Uttar Pradesh
राज्यसभा चुनाव 2024 : सपा के इन 9 विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को दिया वोट
सपा पीडीए का नहीं सिर्फ अपने परिवार का ही ध्यान रखती है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में 8 प्रत्याशी जीतेंगे, जबकि लोकसभा में प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जीत हासिल कर आगे बढ़ेंगे।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). रचना में सपा के नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इसी बीच में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नया दावा किया है कि सपा के कुल 14 विधायक हमें वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने सपा खेमे को निराशा दे दी है। सपा पीडीए का नहीं सिर्फ अपने परिवार का ही ध्यान रखती है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में 8 प्रत्याशी जीतेंगे, जबकि लोकसभा में प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जीत हासिल कर आगे बढ़ेंगे।
सपा के इन 9 विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को दिया वोट
सपा के विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्या ने भाजपा प्रत्याशी को वोट कर दिया है।
