Top NewsUttar Pradesh

CM योगी के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने अयोध्या सुरक्षा-व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दर्शन और आरती का ये तय हुआ समय

भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख सचिव ने निरीक्षण किया। अब आसानी से भक्त दर्शन कर सकेंगे।

On the instructions of CM Yogi, Principal Secretary inspected Ayodhya security arrangements, timings for darshan and aarti continued.

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने या निर्देश दिया है कि सभी श्रद्धालू अब सुगम दर्शन कर सकेंगे। लोगों की भीड़ व्यवस्थित हो गई है, अब हर कोई दर्शन कर सकता है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव व प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने शुक्रवार को अयोध्या में जाकर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

किए गए गार्डन द्वितीय दिवस के अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने जन्म भूमि मंदिर परिसर का मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सुरक्षा आदि अधिकारियों के साथ उन्होंने निरीक्षण भ्रमण किया। उन्होंने यहां आदेश दिया कि अब अच्छे से श्रद्धालुओं को दर्शन कराएं जाएं।

भक्त कर रहें आसानी से दर्शन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भक्तों को दर्शन करने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुगम बनाया जा रहा है। जितनी भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है उसका निरीक्षण किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी मंदिर परिषद का निरीक्षण किया गया है। सभी श्रद्धालु पंक्तियों में लगकर दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

रामलला के दर्शन और आरती का समय जारी

भारी भक्तों की भीड़ को देखते हुए जन्मभूमि ट्रस्ट में आरती और दर्शन करने की समय सूची जारी कर दी है। विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि राम की मंगला आरती जो 4:30 बजे होती है, जिसे हम श्रृंगार आरती बोलते हैं वह अब सुबह 6:30 बजे होगी। भक्तों के दर्शन 7:00 बजे से मिलना शुरू होंगे। तूफान 12:00 बजे के पहले भोग आरती और शाम 7:30 बजे संध्या आरती होगी। रात को 9:00 बजे भोग आरती और 10:00 बजे शयन आरती की जाएगी। दर्शनार्थियों के लिए सुबह जो मंगला आरती होती है उसके लिए मंदिर के दरवाजे बंद रहेंगे।

On the instructions of CM Yogi, Principal Secretary inspected Ayodhya security arrangements, timings for darshan and aarti continued.
Back to top button