राज्यसभा चुनाव परिणाम 2024 : सपा के 3 में से जीते 2 उम्मीदवार, 8 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
सपा की तरफ से अमिताभ बच्चन और रामजीलाल सुमन राज्यसभा पहुंच गए हैं।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी की 10 सीटों के राज्यसभा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सपा के द्वारा खड़े किए गए 3 उम्मीदवारों में से 2 की जीत हुई है।
सपा के 3 में से जीते 2 उम्मीदवार
मंगलवार को यूपी में 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव आयोजित हुए सपा के 7 और सुभाषपा के 1 विधायक की क्रॉस वोटिंग के बीच भाजपा ने 8 और सपा ने 2 सीटें जीती। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद भी समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन चुनाव हार गए हैं। सपा की तरफ से अमिताभ बच्चन और रामजीलाल सुमन राज्यसभा पहुंच गए हैं।
प्रत्याशी वोट
अमरपाल मौर्य को- 38 वोट
आलोक रंजन को- 19 वोट
जया बच्चन (सपा) को- 41 वोट
तेजवीर को- 38 वोट
नवीन को- 38 वोट
आरपीएन सिंह को- 37 वोट
रामजी लाल (सपा) को – 40 वोट
साधना को- 38 वोट
सुधांशु को- 38 वोट
संगीता को- 38 वोट
सपा प्रत्याशियों को 100 मत मिले
लोकसभा चुनाव के अधिसूचना घोषित होने से कुछ दिन पहले भाजपा ने सपा को झटका देकर न केवल एक अतिरिक्त सीट हासिल कर ली बल्कि 7 विधायकों को भी अपने पहले में शामिल कर लिया। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव सुबह 9:00 से शुरू हुआ। सपा के 399 विधायकों को मतदान करना था लेकिन सपा के 2 और सुभाषपा का एक विधायक जेल में होने के कारण वोट नहीं कर पाए। सपा की 1 विधायक महाराजी देवी मतदान करने ही नहीं आई। मतदान करने वाले 395 विधायकों में से सपा के विधायक शहजिल इस्लाम का मत खारिज हो गया। वैध मतों के आधार पर मतगणना की गई। सपा प्रत्याशियों को 100 मत मिले।
8 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्या ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को मतदान किया। सुभाषपा के विधायक जगदीश नारायण राय ने भी सपा को वोट किया। सपा के 2 और सुभाषपा का एक विधायक जेल में होने के कारण वोट नहीं कर पाए। सपा की 1 विधायक महाराजी देवी मतदान करने ही नहीं आई। सूत्रों का कहना है कि महराजी ने भाजपा नेताओं से कहा था कि वह भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगी। लेकिन वह पार्टी की मदद के लिए मतदान ही नहीं करेंगी। उनके मतदान नहीं करने का फायदा भी भाजपा को ही हुआ।