Republic Day 2024 : उत्तराखंड 26 पुलिस कर्मियों को राज्यपाल देंगे पदक, सेवा के बदले मेवा
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को सेवा के बदले सम्मान में राज्यपाल पदक प्रदान करेंगे।

उत्तराखंड (देहरादून). 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्तराखंड पुलिस को सेवा के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल सेवा पदक प्रदान करेंगे। जिसमें उत्कृष्ट सेवा पदक उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह चिन्ह और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिए जाने की घोषणा कर दी गई है।
सराहनी सेवा के लिए राज्यपाल देंगे उत्कृष्ट सेवा पदक
- राज्यपाल उत्कट सेवा पदक से इन लोगों को सम्मानित करेंगे जो इस प्रकार दिए गए नाम है:-
1. विपिन चंद जो चंपावत जिला के पुलिस उपाधीक्षक हैं।
2. गजपाल सिंह जो उत्तराखंड प्लाटून कमांडर मुख्यमंत्री सुरक्षा हैं।
3. धनी लाल, आपर गुल्मनायक जो 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के हैं।
- उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से राज्यपाल जिन व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे उनमें यह नाम शामिल है:-
1. अजय कुमार रावत जो उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निरीक्षक हैं।
2. श्यामलाल जो रुद्रप्रयाग जिले के यातायात निरीक्षक हैं।
3. गोविंद सिंह मेहता जो नैनीताल के उप निरीक्षक (एम) हैं।
4. अर्जुन सिंह जो टिहरी गढ़वाल जिले के अपर उप निरीक्षक हैं।
- सारणी सेवा के लिए राज्यपाल सनी सेवा सम्मान चिन्ह से जिन व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे उनके नाम इस प्रकार हैं:-
1. बृजमोहन पंत जो नरेंद्र नगर के निरीक्षक नागरिक पुलिस पीसी हैं।
2. देवेंद्र सिंह रावत जो चमोली जिला के निरीक्षक हैं।
3.सुभाष चंद्र जो देहरादून क्षेत्रीय निरीक्षक एलआईयू कार्यालय पुलिस अधीक्षक हैं।
4. राकेश बिष्ट जो रुद्रपुर के उधम सिंह नगर के दलनायक 46वीं वाहिनी पीएसी हैं।
5. बृजमोहन जो उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार पुलिस दूरसंचार मुख्यालय के हैं।
6. सतीश चंद्र कापड़ी जो अल्मोड़ा के उप निरीक्षक नागरिक पुलिस हैं।
7. गब्बर सिंह जो उत्तराखंड के अपर गुल्मनायक एसडीआरएफ वाहिनी हैं।
8. सलमान अली जो उत्तराखंड के देहरादून में उप निरीक्षक (एम) एफएसएल हैं।
9. बिंदेश्वर प्रसाद जो उत्तरकाशी के अपर उप निरीक्षक हैं।
10. शिवचरण जो देहरादून के अपन गुलनायक आईआरबी द्वितीय हैं।
11. हेमंत सिंह जो नैनीताल के रामनगर मे अपर गुल्मनायक आईआरबी प्रथम हैं।
12. त्रिलोक सिंह जो चंपावत जिला के अपर उप निरीक्षक हैं।
13. धनेश सिंह जो बागेश्वर जिला के फायर सर्विस चालाक हैं।
14. संजय कुमार टेलर जो नैनीताल जिले के मुख्य आरक्षी हैं।
15. अनिल कुमार मार्तोलिया जो पिथौरागढ़ जिला के मुख्य आरक्षी 88 हैं।
16. प्रदीप कनौजिया जो खंड देहरादून मुख्य आरक्षी सीआईडी हैं।
17. वाणी विलास जो देहरादून के मुख्य आरक्षी सतर्कता सेक्टर हैं।
18. सपना नेगी जो उत्तराखंड की जीआरपी आरक्षी 55 हैं।
19. अरविंद गिरी जो 31वीं वाहिनी पीएसी के लांस नायक 477 हैं।

