राजस्व मामला : लापरवाही करने पर सीएम योगी हुए सख्त, अफसर को तलब कर की समीक्षा बैठक
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व मामले में लापरवाही दिखाने वाले अफसर को तलब कर समीक्षा बैठक की। अभी तक कई अफसर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जल्दी ही उच्च अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंप देंगे।
अफसर को तलब कर की समीक्षा बैठक
लोकसभा चुनाव होने के बाद देश में आदर्श आचार संहिता खत्म हो गई थी, लेकिन फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में आते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तलब कर समीक्षा बैठक की गई। अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में विकास करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी बताया गया है कि लापरवाही बरतने वालों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तुरंत ही लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सामने के आदेश दिए गए हैं।
