National
Share Market : उतार-चढ़ाव के साथ सकारात्मक बंद हुआ बाजार, Sensex 66 अंक ऊपर Nifty 22,400 के पार
सोमवार के दिन शेयर बाजार में सकारात्मक क्लोजिंग देखने को मिली।
नई दिल्ली (भारत). काफी उतार-चढ़ाव होने के बाद सोमवार के दिन शेयर बाजार में सकारात्मक क्लोजिंग देखने को मिली। मार्च के पहले हफ्ते के पहले कारोबारी वाले दिन में शेयर बाजार उतार-चढ़ाव बना रहा और अंत में सकारात्मक पर पहुंच कर शेयर मार्केट बंद हुआ। जिसमें सेंसेक्स 66 अंक ऊपर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी 22,400 के पार पहुंच गई है।
