शेयर मार्केट : 2024 के बजट के चलते बाजार हुआ मजबूत, सेंसेक्स 612 अंक ऊपर निफ्टी 21700 के पार
अप्रैल-दिसंबर के लिए भारत का राजकोषीय घाटा भी 9.82 लाख करोड़ पहुंच गया है। यह आकंडा पिछले वर्ष 2024 के लक्ष्य से 55% से कम है।


नई दिल्ली (भारत). शेयर बाजार में 2024 के बजट के पेश होने से पहले बढ़िया खरीदारी देखने को मिली है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती में कमजोर रहते हुए भी लास्ट में रिकवरी प्राप्त कर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स हफ्ते की तीसरी कारोबारी वाले दिन में अंतरिम बजट 2024 के पहले 112.21 यानी की 0.86 परसेंट अंकों की बढ़त के साथ 71752.11 लेवल पर बंद हो गया, जबकि निफ्टी 203.6 यानी की 0.95 परसेंट अंकों की बढ़त के साथ 21,725.70 के स्तर पर जाकर बंद हो गया।
भारत का राजकोषीय घाटा कम पड़ा
शेयर बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा, पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। 1 फरवरी 2024 को कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 801 अंक गिरकर 7139 के लेवल पर बंद हुआ था। अप्रैल-दिसंबर के लिए भारत का राजकोषीय घाटा भी 9.82 लाख करोड़ पहुंच गया है। यह आकंडा पिछले वर्ष 2024 के लक्ष्य से 55% से कम है।
