Share Market : सेंसेक्स 1053 से गिरा, निफ्टी 21,250 से नीचे, निवेशकों का 8 लाख करोड़ नुकसान
शेयर बाजार महीने अनुसार शुरुआत और अंतिम रूप से लाभ करते हुए दिखें लेकिन सभी लाल निशान के साथ नीचे गिर गए


नई दिल्ली (भारत). शेयर बाजार घरेलू में महीने की लास्ट और बजट से पहले मंगलवार को बड़ा लाभ करते हुए दिखे। सेंसेक्स बेंचमार्क से नीचे गिर गए हैं। मंगलवार के सुबह सेंसेक्स और निफ्टी अपनी मजबूत शुरुआत के बाद भी लाल निशान पर आकर रुके। मंगलवार सेंसेक्स 1053.10 अंकों पर 1.47% की गिरावट के साथ 70370.55 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ़्टी 333.00 अंक यानी कि 1.54% से नीचे गिरकर 21238.80 के स्तर पर जाकर रुका।
निवेशको का 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
मंगलवार के दिन शेयर बाजार में कारोबारी के दौरान बैंकिंग, मेटल, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में खूब बिकवाली देखी गई है। केवल फार्मा सेक्टर के शेयरों में भारी खरीदारी पर बाजार मजबूती हासिल नहीं कर पाया। वहां भी लाल निशान के लेवल पर बंद हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार यह ज्ञात होता है कि मंगलवार की गिरावट के दौरान निवेश करने वालों को लगभग 8 लाख करोड रुपए का नुकसान हो गया है।

