
नई दिल्ली (भारत). भारतीय शेयर बाजार हांगकांग को पीछे छोड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। भारतीय शेयर बाजार विकास योजनाओं और नीतिगत सुधारो के द्वारा निवेशकों का सबसे प्रिय बन गया है।
भारतीय शेयर बाजार 4.33 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा
ब्लूमबर्ग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शेयर बाजार में एक्सचेंज शेयरों का पूरा मूल्य शनिवार तक 4.33 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। हांगकांग के बाजार में शनिवार को शेयरों का पूरा मूल्य 4.29 ट्रिलियन डॉलर रहा। सोमवार को शेयर बाजार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बंद रहा था।
चौथा सबसे बड़ा बना बाजार
भारत ने वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में सबसे बड़ी चौथी उपलब्धि हासिल की है। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा इक्विटी बाजार बन गया है। 5 दिसंबर को पहली बार $4 ट्रिलियन को पार कर गया था। इतना पिछले चार वर्षो में आ पाया है।
बाजार विशेषज्ञ क्या बोले
मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने बताया कि हांगकांग को पीछे छोड़कर भारतीय शेर बाजार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। यह हमारे अर्थव्यवस्था और कॉर्पोरेट भारत तथा अच्छी तरह से विनियमित पूंजी बाजार के बारे में बताता है। जिस देश की अर्थव्यवस्था बढ़ती जाती है वैसे ही उसका बाजार भी बढ़ता जाता है।
निवेशकों के लिए है सुनहरा अवसर
इस देश के उद्यमियों ने बाजार की पूंजी शक्ति को महसूस कर लिया है। जितने भी निवेशक पहले सूचीबद्ध नहीं थे, उनके पास मिस करने का बहुत बड़ा सुनहरा अवसर है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो गई है। हमारे देश के अधिक से अधिक आर्थिक आंकड़े यह बताते हैं कि अर्थव्यवस्था अच्छी तरह मजबूत हो रही है।

